
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना इलाके के कपसा के पास देर शाम को अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम निरंजन दास है जो बालनाडीह का रहने वाला है।

घटना के बाद उसे इलाज के लिए परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। परी जिन्होंने बताया कि वह शाम को मुर्गा खरीदने के लिए बाइक से निकला था।

इस दौरान बाइक कप्स गांव के पास अनियंत्रित हो गई और वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।


