
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के परशुराम नगर इलाके में एक व्यक्ति पर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का मामला सामने आया है।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ दो व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

घटना देर शाम की बताई जाती है।
वही समाचार लिखे जाने तक पीड़ित के द्वारा थाने में शिकायत देने की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस हिरासत में लिए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।


