
Deoghar Cyber Crime News : एक व्यक्ति को ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर उससे हजारों की साइबर ठगी कर ली गई। घटना के संबंध में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से काल आया।

काल करने वाले ने अपने आप को कृषि विभाग का बड़ा बाबू बताया। उसने पूछा कि कृषक सम्मान योजना का ट्रैक्टर लेने के लिए आवेदन दिया है। मनोज ने बताया कि हां उसने पूर्व में आवेदन दिया था।

फोन करने वाले ने बताया कि आपका ट्रैक्टर पास हो गया है। लेकिन उसके पंजीयन के लिए 25 हजार लगेगा। उसके बाद उसने एक लिंक भेजा गया। उसने अपनी पत्नी मंजू देवी के एसबीआइ बैंक खाता से 25 हजार भेज दिया।
उसके बाद बताया कि जीएसटी के नाम पर 17500 और लगेगा। उसने विश्वास दिलाने के लिए दो नंबर दिया शंका हो तो पूछ लिजिए। वह उसके झांसा में आ गया। उसके बाद उसने उक्त पैसा भी भेज दिया।
लेकिन उसके बाद न तो ट्रैक्टर मिला और न ही फोन किया गाया। उसने फिर से पैसा की मांग कि तो मनोज को समझ में आ गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।
उससे कुल 42500 रुपया की साइबर ठगी कर ली गई है। उसके बाद उसने घटना की शिकायत साइबर थाना में कर दी। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक व्यक्ति के बैंक खाता से 25 हजार की अवैध निकासी
एक अन्य मामले में जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गांधी चौक निवासी आलोक कुमार के बैंक खाता से 25 हजार की अवैध निकासी कर ली गई है। उसके बैंक खाता से एक बार में 20 हजार और दूसरी बार में पांच हजार की अवैध निकासी की गई है।
उसे पता नहीं है कि पैसे की निकासी कैसे की गई है। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसे पता चला कि पैसा की अवैध निकासी कर ली गई है।
घटना की जानकारी साइबर थाना की पुलिस को दे दी गई है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


