
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने दो दिन पूर्व सतसंग इलाके में एक महिला से हुई छिनतई के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम अभिराज कुमार रिषु है जो काली मंदिर हनुमान टिकरी का रहने वाला है। उसके पास से छिनतई किये गये पर्स एक एटीएम कार्ड और कोसमेटिक सामान बरामद किया गया है।

वहीं छिनतई में प्रयोग किये गये बाइक को भी जब्त किया गया है।


