
Ranchi : 1993 बैच के IAS अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड का नया मुख्य सचिव बनाया गया है. इस बावत अधियूचना भी जारी कर दी गई है.

अविनाश कुमार राज्य के 26वें मुख्य सचिव होंगे. वह वर्तमान में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव (ACS to CM) के पद पर तैनात हैं.

साथ ही वे ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य आवासीय आयुक्त का भी कार्यभार संभाल रहे हैं.
अधिसूचना में कहा गया है कि ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार (अतिरिक्त प्रभार: मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा विकास निगम, प्रबंध निदेशक, झारखंड बिजली वितरण निगम और मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली) को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक झारखंड के मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त किया जाता है.
वह अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और मुख्य स्थानिक आयुक्त, झारखंड भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.



