
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर जुबली पैट्रोल पंप स्थित टाटा शोरूम के पास पैदल चल रही एक महिला को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायल का नाम मानिकपुर गांव निवासी दिव्यांशी देवी है।

घायल के पुत्र ने बताया कि वह घर से निकलकर किसी काम से बाजार जा रही थी। उसी क्रम में तीव्र गति से आ रहे बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर बाइक चालक से पूछताछ करने में जुटी है।


