Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने व्यक्ति के हत्या का आरोप लगाया है। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के संग्रामपुर टोंगी टोला कदीया में मारपीट में घायल एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम रविन्द्र कापरी है।

घटना की बावत मृतक की पत्नी मालती देवी ने बताया कि शनिवार को उसके बेटी के ससुर, दामाद और समधन ने मिलकर पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे पहले इलाज के लिये सरैयाहाट स्थित सीएचसी केन्द्र ले गये। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचे तो यहां देखने के बाद ऑन ड्युटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मालती देवी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसकी नाबालिग बेटी को बगल के ही रहने वाले सुधीर चौधरी ने शादी कर लिया था। इसे लेकर थाना में भी मामला दर्ज कराया गया था। कुछ दिन के बाद से ही दामाद उसके पिता श्यामदेव चौधरी और उसकी समधन रेनू देवी द्वारा दहेज के रूप में जमीन और ट्रेक्टर की मांग किया जाने लगा। कई बार इसे लेकर पूर्व में झगड़ा भी हुआ था जिसमें उसे और उसके बेटे पियूष और पति के साथ मारपीट किया गया था। इसकी शिकायत भी थाने में दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा इसे गंभीरता से नही लिया गया।
बताया कि शनिवार की सुबह समधी, समधन और दामाद घर पर चढ़कर मारपीट करने लगे। इस मारपीट में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे इलाज के लिये सरैयाहाट लेकर गये। उपरांत उसे देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।



