
Deoghar News : बांस में हिस्से को लेकर उत्पन्न विवाद में हुई मारपीटमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में घायल सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के महादेव अंबा गांव निवासी गुड्डू यादव, हीरालाल यादव व पंकज यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

घायलों में पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में घायल हीरालाल ने बताया कि पूर्व में रिश्तेदारों के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। अपने हिस्से में आई जमीन पर उसके बांस की खेती की थी।

17 सितंबर को उसी जमीन पर लगे बांस को काटा था। उसी कटे हुए बांस में उसके रिश्तेदारों द्वारा हिस्से की मांग की जाने लगी। जिसका उनलोगों ने विरोध किया।
18 सितंबर को उसके रिश्तेदार हरवे-हथियार के साथ उसके घर पहुंचकर मारपीट कर सभी को जख्मी कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी लोग वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी सोनारायठाढ़ी थाना की पुलिस को दे दी गई है।



