
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना स्थित स्टेडियम के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक विक्षिप्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में 108 एंबुलेंस चालक ने बताया कि 108 पर डायल कर लोगों ने इसकी सूचना दी। उपरांत एम्बुलेंस से घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।घायल मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। नाम पता कुछ भी नहीं बता पा रहा है।
वहीं घटना की जानकारी सारवां थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस विक्षिप्त की पहचान को लेकर आसपास के इलाके में पता लगाने के लिए जुट गई है।
वहीं, सड़क हादसे में घायल एक महिला को भी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर चौक के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का नाम सोमा देवी है जो जयपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गावं की रहने वाली है।
उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया l
घटना के संबंध में नारायणपुर गांव निवासी घायल सोमा देवी के पति बाबूराम दास ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। उसी दौरान अचानक एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इस घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना की जानकारी जयपुर थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।



