
Deoghar News : देवघर जिले के जसीडीह रेलवे पैंट्री में कार्यरत एक कर्मी चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां देखने के बाद ऑन डॉ ने इलाज के लिए भर्ती कर दिया। घायल का नाम संजय मेहता है जो बिहार के गया जिला का रहने वाला है।

घटना के संबंध में गया निवासी घायल संजय मेहता ने बताया कि वह दिल्ली हावड़ा ट्रेन में खाना पहुंचाने के लिए गया था।
उसी दौरान ट्रेन खुल गई और ट्रेन से नीचे उतरने के क्रम में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


