
Deoghar: देवघर से आरजेडी विधायक सुरेश पासवान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, विधायक सुरेश पासवान की किडनी और लीवर में परेशानी हुई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में ही चल रहा है।

जानकारी के अनुसार विधायक को कुछ दिन से कमजोरी हो रही थी, वो चल फिर नहीं पा रहे थे। जिसके बाद उन्हें पहले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में चेकअप कराया गया। जांच रिपोर्ट में ब्लड शुगर के साथ-साथ किडनी और लिवर में भी इन्फेक्शन पाया गया। जिसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया है। जहां विधायक सुरेश पासवान का अभी इलाज चल रहा है।
डॉक्टर के अनुसार, विधायक को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है।
विधायक की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 3-4 दिन में तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।


