
Deoghar: देवघर डिपसर में पढ़ने वाली बीएड सेमेस्टर-2 की एक छात्रा की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी। मृतका की पहचान अल्पना सोरेन के रूप में हुई है, जो जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र के तेजुरिया की रहने वाली थी।

वह कॉलेज के बगल स्थित एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मृतका की रूममेट ने बताया कि अल्पना नहाने के लिए बाथरूम गयी थी। अचानक बाथरूम से कराहने की आवाज आयी और पानी गिरने की भी आवाज सुनायी दी। इसके बाद उसे जब बाहर से आवाज दी गयी, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर दरवाजा तोड़ा गया, तो अल्पना को अचेत अवस्था में पाया।

आनन फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को दी गई। सूचना पर परिजन भी तुरंत पहुंचे।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हालांकि प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत की वजह क्या है।



