
Deoghar : देवघर जिले में हुए अलग- अगल स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुंडा थाना इलाके के रौशनमोड़ के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम रोहित कुमार है जो थाना इलाके के नैयाडीह का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान रौशन मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी जिससे वह गिरकर घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अन्य सड़क दुर्घटना में जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधरीगादर निवासी सतीश कुमार और नवल किशोर घायल हो गये।
नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ निवासी आदित्य कुमार सड़क हादसे में घायल हो गया। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


