
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के पथरचपटी गावं में 13 अगस्त को एक 67 वर्षीय बुजुर्ग मोहमद मियां की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर थाना में मृतक का पुत्र नौशाद अंसारी ने थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है।

जिसमे गांव के ही समदुद्दीन अंसारी, बहारुद्दीन अंसारी, सलीम अंसारी, सफीना बीबी को आरोपी बनाया है। कहा है की उपरोक्त आरोपियों से पूर्व से इजमाल रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से वर्षा का पानी उक्त रास्ते पर बह रहा था जिसको लेकर उन लोगों ने गली गलौज किया था और जान मरने की धमकी दी थी। 13 अगस्त को उसके मृतक पिता नए घर से खाना खा कर पुराने घर पर जा रहे थे।

उसी दौरान उपरोक्त लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। उसके पिता मोहम्मद मियां को रास्ते में रोक लिया और गली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलते ही वह पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट किया गया।
घटना की जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और उसके के शव को जब्त कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मामला दर्ज करने के बाद मोहनपुर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
(IANS)



