
Deoghar: मधुपुर स्टेशन के पास एक ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को छिनतई के क्रम में बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरूवार की बतायी जाती है।

घायल का नाम वसीम शेख है जो पश्चिम बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है। घायल ने बताया कि वह बिहार के पटना जिला के फतुहा से ट्रेन से कोलकाता लौट रहा था। वह ट्रेन के गेट पर बैठा था। मधुपुर स्टेशन के पास ट्रेन के धीरे होते ही दो अपराधियों ने उसे ट्रेन से खिंच लिया और मारपीट कर 15 हजार नकद और मोबाइल छिनतई कर फरार हो गये।

उसके सिर और हाथ में गंभीर चोट लग गयी। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। उपरांत उसे पहले इलाज के लिये मधुपर स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल में ऑन ड्युटी डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिये वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।



