
Deoghar: अलग-अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुंडा इलाके के करनीबाग इलाके में हुए सड़क हादसे में बिटटू राउत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिट्टू नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी मीना बाजार का रहने वाला है। परिजनों ने बताया कि वह पूजा का प्रसादी पहुंचाने कुंडा इलाके में एक रिश्तेदार के घर गया था। बुधवार की देर रात को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गयी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपरांत उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

अन्य सड़क हादसे में रिखिया थाना क्षेत्र के अठमोरिया निवासी रोहित कुमार महथा और राहुल महथा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।



