
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के अगिया गांव निवासी एक महिला ने जहर खा लिया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि लक्ष्मी कुमारी का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस कारण गुस्से में आकर उसने जहर खा लिया।

हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



