
Deoghar: बाइक के धक्के से घायल हुई वृद्ध महिला को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम सुदामा देवी है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव की रहने वाली है। उसे इलाज के लिए पहले सरैयाहाट स्थित सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

स्वजनो ने बताया कि वह घर के सामने खड़ी थी इस दौरान एक और नियंत्रित बाइक सवार ने इसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।


