
Deoghar: जिले की मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर तीरनगर गावं में स्थित एक घर में छापेमारी कर आठ कार्टून शराब बरामद किया है। वहीं अवैध रूप से शराब बेचने का आरोपी मौके पर फरार हो गया। इसे लेकर मोहनपुर थाना प्रभारी पुअनि प्रियरंजन कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

मामले में कहा है कि वह गश्ती पर थे। उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली की तिरनगर निवासी प्रफुलचंद सिंह के घर में अवैध रूप से शराब बेचने के लिये अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। गश्ती दल में शामिल जवान के साथ छापेमारी के लिये वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति जल्दबाजी में अपना घर बंद कर भाग रहा है।

जवानों ने पीछा किया लेकिन जंगल झाड़ी और अंधेरा का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। जब उसके घर की जांच की गयी तो आठ कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसमें आरसी ब्रांड का 375 एमएल का कूल 192 बोतल था। इधर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गयी है।


