
Deoghar: मंगलवार को जलापर्ण करने लाइन में लगे एक 41 वर्षीय कांवरिया की अचानक तबियत बिगड़ गयी। आनन- फानन में उसे इलाज के लिये ऐंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

कांवरिया का नाम प्रलाद्ध चौरसिया पिता मूरत चौरसिया है। जो यूपी के देवरिया का रहने वाला है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये एम्स रेफर कर दिया गया है।



