
Deoghar: देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक 28 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत गुरूवार को अहले सुबह हो गयी थी। मृतका लखीसराय की रहने वाली थी। शुक्रवार को उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। उपरांत उसका पोस्टमार्टम कराया गय।

पुलिस को दिये बयान में मृतका के पिता बिहार के लखीसराय के गोपाल भंडार गली नया बाजार निवासी ने हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा है कि 10 जनवारी की शाम को बेटी घर से कोचिंग के लिये लखीसराय के संस्कार पोखर वार्ड नंबर 17 पचना रोड निवासी नितिन राय के पास पढ़ने गयी थी। कहा है कि शिक्षक नितिन राय के द्वारा बेटी को बहला- फुसला कर बुरी नियत से जोर जबर दस्ती कर अपहरण कर लिया और देवघर लेकर आ गया। कहा है कि नितिन राय ने फोन कर उन्हें कहा था कि बेटी को लेकर जा रहे हैं यदि इसकी जानकारी किसी थाना को दिया तो जान से मार देंगें।

कहा है कि 11 जनवरी को देवघर पुलिस के द्वारा जानकारी दी गयी कि बेटी का शव सदर अस्पताल पड़ा है। आनन -फानन में देवघर पहुंचे तो देखा अस्पताल में बेटी का शव पड़ा है। कहा है कि कोचिंग शिक्षक नितिन राय ने बहला- फुसलाकर बुरी नियत से बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
क्या है मामला
देवघर सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई गइ एक युवकी की गुरुवार को मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतका की पहचान की गई।बताया जाता है कि उसे लेकर एक युवक इलाज कराने अस्पताल आया था। यहां उसे देखने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे जो युवक लेकर आया था वह अपने आप को युवती का पति बता रहा था। लेकिन उसके मौत की खबर सुनते ही वह शव को छोड़कर अस्पताल से भाग गया था। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकर छानबीन की। जिसके बाद मृतका के पास से एक बैग बरामद किया गया था। बैग में करीब छह हजार नकद, दो मोबाइल, कुछ कपड़ा और गहना बरामद किया गया। पुलिस ने मोबाइल ऑन करके उसके घर वालों से संपर्क किया तो पता चला कि वह लखीसराय जिला की रहने वाली है। पता चला है कि वह घर में बिना किसी को बताए किसी के साथ बुधवार को निकल गई थी।


