Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित देवघर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक कांवरिया की मौत हो गई। मृतक कांवरिया का नाम मनोज भुइंया है जो पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिला के पांडेश्वर हरिपुर का रहने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को जलार्पण करने के बाद अपने साथियों से बिछड़ गया था। बुधवार की देर शाम को वह ट्रेन पकड़ने अकेले देवघर स्टेशन चला गया। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में हुआ गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

रेल आरपीएफ के द्वारा उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा इसकी जानकारी फोन पर परिजनों को दिया गया। गुरुवार को परिजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ ले गए।



