
Deoghar: ऑटो से गिरने से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतका 65 वर्षीय मुसनिया देवी नेपाल के कोरैया माई गांव की रहने वाली थी।

बताया जाता है कि वह स्वजनों के साथ देवघर पूजा करने आई थी। कोठिया बस स्टैंड में गाड़ी लगाने के बाद सभी लोग बुधवार को ऑटो से बाबा मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक महिला के हाथ से गंगाजल से भरा डब्बा गिर गया। डब्बा को उठाने के लिए महिला ने आव देखा न ताव वह चलती ऑटो से नीचे कूद गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट लगी।

उसे तत्काल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



