
Deoghar: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है।

इसी कड़ी में देवघर एयरपोर्ट से निर्धारित रूट होते हुए एम्स तक मॉक ड्रिल किया गया। ट्रायल कारकेड की सुरक्षा के दौरान निर्धारित रूट लाईन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए थे।
कारकेड में होंगे प्रोटोकाॅल के अनुरूप वाहन

राष्ट्रपति के कारकेड में प्रोटोकाॅल के अनुरूप वाहन होंगे। इसमें वार्निग कार के साथ-साथ स्टेट प्रोटोकॉल की टीम की कार, एंबुलेंस, बैगेज वैन सहित टेल कार होगा। इन सभी वाहनों का एमवीआइ जांच एवं एंटीसेबोटॉज जांच करवाकर पुलिस बलों के साथ सुरक्षा घेरे में रखा रहेगा। साथ हीं राष्ट्रपति का ब्लड ग्रुप भी एंबुलेंस में उपलब्ध रहेगा। एंबुलेंस वाहन में चिकित्सा दल, आवश्यक उपकरण और जीवन रक्षक दवाइयां होंगी। साथ ही शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को देखते हुए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल प्रतिनियुक्ति की गई है।

जानकारी हो कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति के देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


