
Deoghar: अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सारठ थाना इलाके के तेतरिया मोड़ के पास बाइक और पिकअप वैन में टक्कर हो गई।

इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम नीरज कुमार तुरी और महेंद्र कुमार तुरी है। दोनों सारठ थाना क्षेत्र के केंचुआबांक गांव के रहने वाले हैं।

परिजनों ने बताया कि दोनों बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे इस दौरान तेतरिया मोड़ के पास और अनियंत्रित पिकअप वेन ने बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरांत दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
इधर, कुंडा थाना क्षेत्र के पोद्दार चौक के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक पर सवार मोहनपुर थाना क्षेत्र के दहुआ निवासी सनी कुमार मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वह कुछ काम से देवघर बाजार आया था। बाजार से वापस लौट के क्रम में पोद्दार चौक के पास सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं अन्य सड़क हादसे में जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया उसका भी इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


