Deoghar: नंदन पहाड़ रोड स्थित डिवाईन पब्लिक स्कूल 10+2 देवघर के द्वारा लगातार 16वें वर्ष बाबा धाम आने वाले काँवारियों के बीच सोमवारी पर निःशुल्क फल और शरबत वितरण किया गया। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और विद्यालय के छात्रों का सहयोग रहा।

बच्चों ने काफी उत्साह से इसमें भाग लिया और बोल बम के जयकारों से कांवरियों का उत्साह बढ़ाया।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता किरण ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमारे विद्यालय से प्रत्येक वर्ष कुछ बच्चे विद्यालय पास कर निकल जाते है तो कुछ नए बच्चे विद्यालय से जुड़ते हैं और इसी क्रम में विद्यालय से निकलने वाले बच्चे सेवा भाव का संस्कार अपने अंदर लेकर जाते है जिसका लाभ समाज को प्राप्त होता है। साथ ही जो नए बच्चे विद्यालय से जुड़ते हैं वे भी कुछ नया सीखते हैं।
काँवरियों की सेवा के माध्यम से बच्चों में लोगों की पीड़ा के प्रति समझ और दया भाव का विकास होता है। जो एक अच्छे नागरिक में होनी चाहिए और बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं इसलिए उनमें इस भाव का होना जरुरी है।
सौभाग्य से इससे अच्छा मौका और क्या होगा कि देवघर में रहकर ही देश विदेश से आये काँवारियों की सेवा करने का मौका बच्चों को मिलता है।
ममता किरण ने भगवान शिव से कामना की कि उनका आशीर्वाद विद्यालय परिवार पर सदा बना रहे और काँवरियों की सेवा में लगे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो।



