
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस को विरेन्द्र महथा हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। इस मामले में पुलिस दो संदिग्धों ने पुछताछ करने में जुटी है। हांलाकि पुलिस इसे लेकर कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है। सूत्रों कि माने तो दोनों संदिग्धों को पुलिस पिछले दो दिनों से पुछताछ करने में जुटी है।

क्या है पुरा मामला

नगर थाना इलाके के सलौना टांड़ निवासी 18 वर्षीय युवक विरेन्द्र महथा का शव 30 जून को कृष्णापुरी स्थित पार्क के तालाब से बरामद किया गया था। इसे लेकर मृतक की मां सुलोचना देवी ने थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया था।
मामले में रोहित कुमार, देव कुमार, सुमन कुमार, कर्मवीर महथा और हिरा महथा सहित अज्ञात को आरोपी बनाया था। मामला दर्ज होने के बाद नगर पुलिस लगातार हत्या आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


