
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र में रंगदारी की मांग को लेकर जानलेवा हमला करने के मामला सामने आया है। इसे लेकर बेलाबगान इंदिरानगर निवासी अनिकेश कुमार राय ने थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि नंदन पहाड़ से वह अपने घर बाइक से इंदिरा नगर लौट रहा था। उसी क्रम में कालीबाड़ी के पास भगवान टॉकीज रोड निवासी साहिल खान, अक्षांश सिंह, अमित यादव रोक लिया और मारपीट करते हुए 20 हजार की रंगदारी की मांग की।

उसने जब विरोध किया तो धारदार हथियार और पिस्तौल के बट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


