
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके के कुरमीडीह के पास ऑटो और एक बाइक के बीच आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन व्यक्ति में से एक की मौत हो गई।

मृतक का नाम मो. रईस खान है जो कुरमीडीह का रहने वाला बताया जाता है। वहीं घायलों में अरशद और फिरोज के नाम शामिल हैं। दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बावत मृतक के भाई चपाली खान ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर देवघर जा रहे थे। उसी दौरान कुरमीडीह के पास ही कुछ दूर जाने के बाद सामने से आ रही एक ऑटो से बाइक कि जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में रईस की मौके पर ही मौत हो गई।
तीनों को स्थानीय पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने रईस को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर से ऑटो को जब्त कर लिया है।



