
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना में दुष्कर्म कर विडियो वायरल करने लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थाना क्षेत्र कि एक महिला ने दर्ज कराया है। मामले में रिखिया थाना क्षेत्र के बजरमरूआ निवासी कम्पोटर यादव को आरोपी बनाया है।

कहा है कि वह देवघर बाजार से घर जाने के लिये ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान बाइक से कम्पोटर यादव वहां पहुंचा और कहा कि चलो हम घर छोड़ देंगें। वह उसके बाइक पर बैठ गयी।

कहा है कि वह उसे एक विद्यालय की सड़क की ओर से एक अंजान सड़क की ओर लेकर चला गया। मांझीडीह गावं के पास एक सुनसान स्थान में ले जाकर जबरन दुष्कर्म करने के बाद विडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही वह घर वालो के डर से बस पकड़कर बिहार चली गयी। जानकारी मिलते ही आरोपी भी पत्नी के साथ उसके पास पहुंचा और माफी मांगने लगा।
उपरांत उसे मामला नहीं दर्ज कराने की की धमकी दी। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


