
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा कि रहने वाली एक महिला ने इंस्टाग्राम पर गिफ्ट देख कर बुक कराने के चक्कर में 4 हजार रूपये गंवा दिया।

इसे लेकर सुनैना देवी की बेटी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है। बताया जाता है कि उसने इंस्टाग्राम पर एक गिफ्ट का प्रचार देखा। उसने उक्त गिफ्ट को मांगने के लिए चार हजार रूपये ऑनलाइन पर कर दिया।

उपरांत उससे गिफ्ट भेजने को लेकर और रूपये की मांग की जाने लगी। तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
तब जाकर साइबर थाना शिकायत देने पहुंची। साइबर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गई है।



