
Mahagama (Godda): झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो महागामा पहुंचे।

के. राजू और केशव महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की मौजूदगी में महागामा प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का दौरा किया।

इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाक़ात कर संगठन के विस्तार, मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान झारखंड प्रभारी के. राजू ने ब्लॉक स्तर के नेताओं को संगठन को और सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि संथाल क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत करने के लिए ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि अगले दो महीनों में महगामा के सभी गांवों में जाकर नए कार्यकर्ता तैयार किए जाएं।


