
Deoghar: एनजीटी लागू होने के बावजूद भी शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में बालू माफिया द्वारा खुलेआम नदी से बालू उठाकर तस्करी के किए जाने का मामला लगातार सामने आ रहा था।

इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार की अहले सुबह देवघर एसडीएम रवि कुमार के नेतृत्व में कुंडा और नगर थाना इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में कुंडा थाना क्षेत्र के करणकोल इलाके से एक ट्रैक्टर, नगर थाना क्षेत्र के कोरियासा, बाजला चौक और देवसंघ इलाके से तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

जब्त किए गए ट्रैक्टर को कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों थाना के हवाले कर दिया गया।
समाचार लिखे जाने तक दोनों थाना कि पुलिस ट्रैक्टर मालिक व चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुटी थी।



