
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा नदी पुल पर शुक्रवार की देर रात को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक 55 वर्षीय शख्स की मौत हो गई।

मृतक का नाम हरीकिशोर पांडेय है जो सारवां थाना क्षेत्र के पीची डाहुआ गावं के रहने वाले हैं। मृतक यजमानी का कार्य करते थे। देर रात को बाइक से हुए यजमानी का कार्य क्रम संपन्न करा कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के गौरा नदी पुल पर एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया।

इस घटना में हेलमेट नहीं पहने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना कुंडा पुलिस और परिजनों को दिया।
जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंची उपरांत परिजन भी पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा देखने के उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।


