
Deoghar: सड़क हादसे में घायल एक बुर्जूग को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का नाम रोहन राय है जो सारवां थाना इलाके के बिराजपुर गावं का रहने वाला है।

घटना के बाद पूर्व जिला पार्षद चिरंजवी कुमार ने अपने वाहन से इलाज के लिये उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की बावत चिरंजवी कुमार ने बताया कि घायल अपने घर से सामान खरीदने मनीगढ़ी आया था। उसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे धक्का मार दिया।

जिससे उसके सिर एवं पैर में गंभीर चोट आ गयी। इधर सारवां पुलिस ने धक्का मारने वाले बाइक को जब्त कर लिया है।


