
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शनिवार देर रात उस समय बबाल मच गया जब एक नवजात की मौत हो गई। नवजरत की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अस्पताल कर्मियों पर अवैध पैसे लेने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर बवाल काटा ।

परिजनों का कहना था कि नवजात के जन्म के तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई, लेकिन समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक शिशु की मां देवघर के छत्तीसी मोहल्ले की निवासी है।

परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के समय अस्पताल के एक कर्मी ने चिकित्सा प्रक्रिया के नाम पर 6000 रुपये की मांग की।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे देने के बावजूद नवजात को समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उसकी जान चली गई।
हंगामे के बाद परिजनों ने बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। साथ ही, देवघर के सिविल सर्जन को भी एक लिखित शिकायत दिया है। जिसमें घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।



