
Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक के पास शनिवार की शाम स्कार्पियो सवार युवकों द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला रिखिया थाना के एसआइ भूदेव कुमार महतो के बयान पर दर्ज किया गया है।

FIR में देवघर बस आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता दिनेशानंद झा सहित दस लाेगों को नाजमद आरोपित बनाया गया है। दर्ज मामले में दिनेशानंद झा के बेटे कौशल बाबा, बिहार के शेखपुरा जिला के जयरामपुर थाना क्षेत्र के कासी बिगहा गांव निवासी रंजीत कुमार,

लखीसराय जिला के बड़हिया थाना क्षेत्र के जैयतपुर गांव निवासी शिवम कुमार, इसी गांव के टेटू धमाका, बेगुसराय जिला के बछवारा थाना क्षेत्र के चमठा निवासी रौबिंस कुमार, लखीसराय जिला के बिरुपुर थाना क्षेत्र के सराय बिगहा गांव निवासी रजनीश कुमार, लखीसराय जिला के बडहिया थाना क्षेत्र के शर्मा टाल निवासी प्रिंस कुमार,
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के नरहन गांव निवासी राहुल कुमार और देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के आदर्श कालोनी रामपुर निवासी विजय ठाकुर को आरोपित बनाया गया है।
पुलिस ने इस मामले में रंजीत कुमार, शिवम कुमार, विजय ठाकुर, रौबिंस कुमार, रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चार खोखा, तीन मोबाइल व एक बिना नंबर का स्कार्पियो भी बरामद किया गया है।
आरोप है कि दिनेशानंद झा के सह पर नामजद आरोपितों के द्वारा बस चलाने के वर्चस्व को लेकर रंगदारी वसूलने और गाेली फायर कर अपना दबदबा बनाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है।


