
Deoghar Crime News : देवघर में दहशत फैलाने के लिये दिनदहाड़े स्कार्पियो सवार बदमाशों शहरी क्षेत्र के बैजनाथपुर चौक पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। फायरिंग की घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दी। देवघर पुलिस द्वारा वायरलेस पर घटना को सूचित किया गया।

वायरलेस पर खबर मिलने के उपरांत सभी पुलिसकर्मी अलर्ट मूड में आ गये। फायरिंग करने बाद अपराधी बाइपास सड़क से भागने लगे। यातायात के बाइक दस्ता टीम द्वारा स्कार्पियो का पीछा किया जाने लगा।

सूत्रों ने बताया कि बाइक से पुलिस को पीछा करता देख अपराधी देवघर कॉलेज मोड़ से हदहदिया पुल की ओर से बरमसिया चौक होते हुए वीआईपी के पास से जसीडीह की ओर लेकर भगने लगा। उसी दौरान बाइक दस्ता के दो जवान किसी तरह ऑवर टेक कर आगे बढ़ा और साधना भवन के पास जवानों ने भाग रहे स्कार्पियो पर पिस्टल तान दिया।
उपरांत भय के कारण अपराधी स्कार्पियो रोक कर भागने लगे। जवानों ने चालक सहित दो को दबोच लिया जबकि तीन मौके पर से हथियार लेकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि दोनों को दबोचने के बाद यातायात के जवानों ने नगर पुलिस को जानकारी दी।
नगर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी वहां पहुंची उसके बाद स्कार्पियो सहित दोनों को हिरासत लेकर थाना लायी। इधर जानकारी मिलते ही देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार नगर थाना पहुंचे और हिरासत में लिये गये दोनों से पुछताछ करने में जुटे है।
बताया जाता है दबोचे गये दोनों युवक बिहार के रहने वाले हैं। समाचार लिखे जाने तक यह जानकारी नहीं मिल पायी थी कि इनलोगों ने किस वजह से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इधर देवघर पुलिस इस मामले में गहनता से जानकारी प्राप्त करने में जुट गयी है।


