
Deoghar: देवघर शहर में केवल बाइक ही असुरक्षित नहीं है बल्कि अब तो चोरों की नजर हेलमेट पर भी है। कुछ ऐसा ही वारदात नगर थाना क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम के समीप में घटी है।

पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। फुटेज में बाइक सवार व्यक्ति को हेलमेट की चोरी करते हुए देखा गया। चोरी करने से पूर्व उस जगह की रेकी गई थी। पूरी तरह से मैदान साफ होने का पता चलते हुए बाइक में टंगा हेलमेट लेकर चंपत हो गए चोर।

हेलमेट चोरी के पीछे इन दिनों लगातार यातायात पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। खासकर दो पहिया वाहन पर पीछे बैठकर सवारी करने वाले अधिकांश व्यक्ति हेलमेट नहीं पहनते हैं।
ऐसे में चालान से बचने के लिए हेलमेट की चोरी अब जोर पकड़ता जा रहा है।


