
Deoghar: देवघर जिले में हुए अलग अलग सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी जबकि एक महिला सहित दो घायल हैं।

पहली घटना जिले के देवीपुर थाना इलाके की है। जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम 30 वर्षीय रंजीत वर्मा है। वह जसीडीह थाना क्षेत्र के सिमरा गावं का रहने वाला है। घटना की बावत बताया जाता है कि वह बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के बेहरवाटील्हा के पास बाइक अनियंत्रित हो एक बिजली पोल से टकरा गयी। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
वहीं , जिले के दो अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में महिला और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बंगाल आसनसोल की रहने वाली शबनम फातिमा और बिहार के बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के दलुआ निवासी मोतीलाल हेंम्ब्रम के नाम शामिल हैं।
घटना के बावत घायल शबनम फातिमा के परिजनों ने बताया कि वह अपने मायके देवीपुर थाना क्षेत्र के झुमरबाद आयी थी। मंगलवार की सुबह अपने भतीजे एवं बच्ची के साथ वापस ससुराल जाने के लिये बाइक से शंकरपुर स्टेशन जा रही थी। उसी दौरान झुमरबाद गावं के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना में शबनम के सिर और हाथ पैर में गंभीर चोट आ गयी।
दूसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के घूटिया मोड़ के पास घटी। जहां बाइक सवार मोतीलाल हेंम्ब्रम को अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों ने बताया कि मोतीलाल बाइक से मोहनपुर थाना क्षेत्र के रकतरोहणा गावं गया था। वहां से कुछ सामान बाइक में लादकर वापस घर लौट रहा था। उसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घूटीया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


