
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के शहीद आश्रम रोड में शुक्रवार की देर रात को एक ट्रक चालक का पॉकेट काट कर चोरों ने नकदी, मोबाइल एवं कागजात की चोरी कर ली। इसे लेकर चालक ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि चालक शहीद आश्रम रोड इलाके का ही रहने वाला है और ट्रक चलाने का काम करता है। शुक्रवार को वह ट्रक में माल लोड कर बाहर से आया था। ट्रक पर सामान लोड रहने की वजह से वह अपने घर न जाकर सामान की देर रेख करने के लिये ट्रक के केबीन में सो गया।

देर रात को चोर द्वारा कब उसके पॉकेट को काट कर लगभग दो हजार नकद, एक मोबाइल , एटीएम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की चोरी कर लिया गया उसे पता नहीं चला।
सुबह जब उसकी निंद खुली तो देखा उसका पैंट का पॉकेट कटा हुआ है।
उपरांत उसने नगर थाना में शिकायत दिया। नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।


