
Deoghar : देवघर जिले में अलग- अगल स्थानों पर हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गये। सभी का इलाज देवघर अस्पताल में किया जा रहा है।

देवीपुर थाना क्षेत्र के प्राणडीह गावं में बाइक अनियंत्रित होने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों में अरमान अंसारी, बाबर अंसारी और दिलावर अंसारी के नाम शामिल हैं।

परिजनों ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गावं में ही घूमने निकला था। गांव नई सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर मौरम बिछा हुआ था। उसी पर बाइक अनियंत्रित हो गयी और तीनों गिरकर जख्मी हो गया।
घटना के बाद तीनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। दूसरी घटना देवघर शहरी इलाके का है। जहां बाइक से गिरकर दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल का नाम प्रमोद कुमार और राजा मंडल है। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिलवे निवासी उषा देवी घायल हो गयी।
उसका भी इलाज सदर अस्पताल मेंर् किया जा रहा है। (IANS)



