
Deoghar : रहस्यमय परिस्थिति में विषपान करने से एक महिला व पुरूष गंभीर हो गये। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है उनमें सारवां थाना क्षेत्र के पावा निवासी गुंजा देवी और मोहनपुर सिलवे निवासी गुरूदेव कुमार दास के नाम शामिल है।

दोनों ने किस परिस्थिति में विषपान किया इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय वैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दी गयी है।
पुलिस परिजनों से पुछताछ करने में जुटी है।



