
Deoghar : देवघर साइबर थाना की पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार होने वाले साइबर आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के पथरहड्डा गांव निवासी पप्पू कुमार दास, सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के कुरुआ गांव निवासी मो. बाबर अंसारी, नजरुल अंसारी व लालबाबू अंसारी, भिखोडीह निवासी शैलेंद्र कुमार मंडल शामिल है। इन सभी के पास से पांच मोबाइल फोन व सात सिम कार्ड (तीन प्रतिबिंब सिम सहित) बरामद किया गया है।

साइबर आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल में से तीन मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंद पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई है जबकि शेष दो मोबाइल फोन नंबर की शिकायत जेम्स पोर्टल में शिकायत दर्ज है। वहीं गिरफ्तारी के बाद इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि साइबर ठगों की गतिविधियों के बारे में पुलिस कप्तान अजीत पीटर डुंगडुंग को सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसपी ने साइबर थाना की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिसके आलोक में पुलिस निरीक्षक हरदियुस झा च पुलिस अवर निरीक्षक खुशीर्द आलम सहित उनकी टीम ने मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित चोपामोड़ के समीप जंगल से सभी साइबर ठगों को धरदबोचा गया। पड़के जाने के बाद सभी को पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया।
यहां की गई पूछताछ में सभी साइबर आरोपितों ने लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया है।
पुलिस बरामद मोबाइल व सिम कार्ड को खंगालने में जुटी है। पुलिस को साइबर अपराध से जुड़े कई अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।


