
Deoghar: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2025 के अंडरग्रेजुएट (UG) का संशोधित रिजल्ट जारी हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नई उत्तर कुंजी के आधार पर मूल्यांकन किया गया है। कई छात्रों के अंक बढ़े हैं।

संशोधित परिणाम आने के बाद देवघर की श्रेया केसरी को ऑल इंडिया में 747वां रैंक आया है। पूर्व में जारी परिणाम में श्रेया का रैंक 800वां था।

इधर, रिजल्ट आने के बाद श्रेया के घरवालों में खुशी का माहौल है। श्रेया के पिता रवि केसरी व मां नीतू केसरी बेटी की सफलता पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि क्लैट का परिणाम जनवरी में ही जारी कर दिया गया था, जिस पर कुछ अभ्यर्थियों ने आपत्ति जतायी थी। पहले जारी उत्तर कुंजी में गड़बड़ी पाई गई थी, जिसके बाद मूल्यांकन प्रक्रिया में सुधार करते हुए नया रिजल्ट जारी किया गया है। कुछ छात्रों के अंक पहले से बेहतर हो गए हैं।
CLAT UG 2025 का संशोधित परिणाम जारी होने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग और दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


