
Deoghar: मछली चोरी के आरोप में संजय कापरी की हत्या को लेकर कुंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामला मृतक की पत्नी चंपा देवी के बयान पर दर्ज किया गया है।

जिसमें थाना क्षेत्र के गुरुकुल सातर माल गांव निवासी मनोज कुमार, केशव कुमार राउत, दिलखुश कुमार राउत को नामजद आरोपित बनाया गया है।

पीड़िता का कहना है कि वह अपने पिता के ही घर में पति के साथ रहती थी। 13 मई की रात सभी नामजद आरोपितों ने उसके पति को घर से बुलाकर ले गया। उसके पति को दूसरे के तालाब का मछली चोरी करने को कहा। मना करने व ग्रामीणों को इस बात की जानकारी देने की बात कहने पर आरोपितों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। रड, लाठी से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ दिया। धारदार हथियार से पूरे शरीर को जख्मी कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपितों ने मृतक पर मछली चोरी करने का झूठा आरोप लगाया गया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपितों का ना तो कोई व्यक्तिगत तालाब है और ना ही किसी तालाब लीज या पट्टा ही लिया है। उधर घटना के बाद आरोपितों ने ग्रामीणों को गवाह देने पर जान मारने की धमकी भी दे रहा है।
इधर घटना के 48 घंटे बाद में पुलिस नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।


