
Deoghar: दुमका जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र के औरतारा मोड़ के पास दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में हंसडीहा थाना क्षेत्र के धनवैय गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक 50 वर्षीय मनोज कुमार मौत इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में हो गयी।

परिजनों ने बताया कि मृतक का हंसडीहा में मेडिकल दुकान था। इसके साथ- साथ वह ग्रामीण चिकित्सक का भी कार्य करता था। बुधवार को वह घर से बाइक से कहीं जा रहे थे। उसी क्रम औरतारा मोड़ के पास उनकी बाइक में सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गये।

इलाज के लिये पहले उन्हें सरैयाहाट स्थित सरकारी सीएचसी केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उन्हें इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां देखने के उपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।


