
Deoghar: जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल एक परिवार के तीन लोगों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल का नाम गिरजा साह, गीता देवी और लिलावती कुमारी के नाम शामिल हैं। जो सिमावर्ती राज्य बिहार के जमुई जिला के चन्द्रमंडी थाना इलाके के रहने वाले हैं।

परिजनों का कहना है कि पूर्व से ही चचरे भाई से जमीन को ले विवाद चल रहा था। बुधवार को अचानक चचेरा भाई का परिवार रड लाठी लेकर इसके घर पर पहुंचा और मारपीट करने लगा। बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय चन्द्रमंडी थाना पुलिस को दे दी गयी है।


