
Deoghar: देवघर जिले की जसीडीह थाना पुलिस ने बाबा बलियासे को गिरफ्तार किया है।

बाघमारा बस स्टैंड पर बस बुकिंग को लेकर हुई मारपीट और छिनतई मामले को लेकर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक छवेलबदिया गांव निवासी राजू राउत ने आरोप लगाया है कि बीते सोमवार को वह चांदपुर गांव निवासी पिन्टू यादव की देखरेख में बस बुकिंग कर रहा था। इसी दौरान देवघर सदर थाना क्षेत्र के संजयानंद झा, बाबा बलियासे, बिनोद झा, मोनू राउत, गुंजों पंडा, उदय झा और अभयकांत राव समेत 30-32 अज्ञात लोगों ने हथियार के साथ आकर गाली गलौज करते हुए रंगदारी के तौर पर गाड़ी बुकिंग के पैसा की मांग की और पंकज दास को जातिसूचक शब्द बोलने लगे।
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर 52 सौ रुपए नगद और चांदी का चेन छिनतई कर लिया गया।
घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन के क्रम में आरोपी बाबा बलियासे को गिरफ्तार कर न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष भेज दिया है।
अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।


