नई दिल्ली।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 43वीं AGM में ऐसे कई ऐलान हुए हैं.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गूगल इन्वेस्टमेंट के साथ-साथ और 5G को लेकर आत्मनिर्भर बनने का नया प्लान उन्होंने बताया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के 43वें एजीएम में मुकेश अंबानी ने जियो के लिए एक और बड़ा एलान किया है. उन्होंने बताया कि ग्लोबल सर्च इंजन गूगल ने जियो प्लेटफॉर्म में 33737 करोड़ रुपये निवेश का एलान किया है. इसके बदले जियो प्लेटफॉर्म में गूगल को 7.7 फीसदी हिस्सेदारी मिलेगी. कंपनी गूगल जियो में निवेश करने वाली 14वीं ग्लोबल कंपनी है.

(1) सस्ते 4G/5G स्मार्टफोन बनाने की तैयारी-उन्होंने बताया कि गूगल के साथ मिलकर 4G-5G स्मार्टफोन बनाएंगे. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होंगे. मुकेश अंबानी ने बताया कि अब तक 10 करोड़ से ज्यादा जियो फोन बेचे जा चुके हैं. लेकिन अभी भी फीचर फोन यूजर्स इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके पास स्मार्टफोन आए. मुकेश अंबानी ने कहा, हमारा मानना है कि हम एंट्री लेवल 4G और 5G स्मार्टफोन बना सकते हैं. हमारा मानना है कि हम ऐसा फोन डिजाइन कर सकते हैं जिसकी कीमत सामान्य स्मार्टफोन से बहुत कम होगी. गूगल और जियो मिलकर एक वैल्यू इंजीनियर्ड एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे.
(2) नए Jio TV+ को लेकर भी ऐलान किया गया है. नए Jio TV+ में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे तमाम OTT चैनल होंगे. इसमें लॉगइन के लिए अलग-अलग आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है. Jio TV+ के साथ ही आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी OTT पर कुछ भी देख सकते हैं.AGM में जियो ग्लास (JioGlass) लॉन्च किया गया है. इस ग्लास का वजन सिर्फ 75 ग्राम है. यह एक केबल से जुड़ा होगा. इस ग्लास में अभी 25 ऐप हैं जिसमें आगे कई दूसरे ऐप जोड़े जा सकते हैं.
(3) Google खरीदेगी जियो में हिस्सेदारी-उन्होंने कहा कि गूगल जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सा 33737 करोड़ रुपये में खरीदेगी. मुकेश अंबानी ने कहा कि आरआईएल 150 बिलियन डॉलर वाली पहली कंपनी बन गई है. कंपनी का एब्टिडा 1 लाख करोड़ हो गया है. कंज्यूमर बिजनेस में एबिटडा ग्रोथ 49 फीसदी रही है.
मुकेश अंबानी ने कहा- रिलायंस इंडस्ट्रीज देश में देती है सबसे ज्यादा GST और VAT
(4) वर्ल्ड क्लास 5G सॉल्यूशन के साथ Jio तैयार- मुकेश अंबानी निवेशकों का स्वागत किया. चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो ने 5G सॉलूशन बना लिया है, जो भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस प्रदान करेगा. साथ ही ये भी बताया गया कि स्पेक्ट्रम की उपलब्धता के साथ ही इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा.
उन्होंने बताया कि अभी तक जियो फाइबर 10 लाख घरों तक पहुंच चुका है. आने वाले दिनों में 5G सॉल्यूनशन को एक्सपोर्ट करेंगे.
(5) सबसे ज्यादा जीएसटी और वैट देने वाली कंपनी-मुकेश अंबनी ने बाताया कि आरआईएल देश की सबसे ज्यादा जीएसटी और वैट देने वाली कंपनी है. यह वैल्यू में करीब 69372 करोड़ रुपये है. वहीं आरआईएल ने पिछली बार 8 हजार करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स भरा.
Reliance: कोरोना के दौरान 100 बेड का बनाया हॉस्पिटल, कहा- 'लोगों की सेवा ही धर्म'
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश में फैले कोरोना संकट को लेकर कहा, 'लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है.'
रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश में फैले कोरोना संकट को लेकर कहा, 'लोगों की सेवा ही हमारा धर्म है.' रिलायंस ने इस कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए 100 बेड का एक हॉस्पिटल बनाया है. संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई किट और मास्क भी बांटे. साथ ही उन सभी हेल्थ वर्कर को भी धन्यवाद दिया, जो इस मुश्किल घड़ी में देश के सहयोग के लिए आगे आए. इस एजीएम में मुकेश अंबानी ने कई बड़ी घोषणाएं की.
रिलायंस फाउंडेशन ने की हॉस्पिटल की फंडिंग-
देश में कोरोना वायरस की मौजूदा स्थिति से निपटने में मदद के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 100 बेड का एक हॉस्पिटल सेटअप किया है. COVID-19 को लेकर भारत का यह पहला डेडिकेटेड हॉस्प्टिल है जिसकी पूरी फंडिंग रिलायंस फाउंडेशन ने की है. इन सभी बेड पर जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, वेंटीलेटर्स, पेसमेकर, डायलिसिस मशीन और मॉनिटरिंग मशीन जैसे सभी बायोमेडिकल्प इक्विपमेंट लगाया गया है. आपको बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन विभिन्न शहरों में लोगों को मुफ्त खाना उपलब्ध कराएगी.
हॉस्पिटल में दीं यह सुविधाएं
कंपनी ने इस हॉस्पिटल को 2 सप्ताह में BMC के साथ मिलकर मुंबई में स्थापित किया है. इस सेंटर में एक निगेटिव प्रेशर रूम भी है, जो क्रॉस कंटेमिनेशन को रोकने और इन्फेक्शन नियंत्रित करने में मदद करता है. सेंटर के सभी बेड जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, बायो मेडिकल इक्विपमेंट जैसे वेंटिलेटर्स, पेसमेकर्स, डायलिसिस मशीन और पेशेंट मॉनिटरिंग डिवाइसेज से लैस हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने महाराष्ट्र के लोधीवली में एक फुली इक्विप्ड आइसोलेशन फैसिलिटी तैयार की है और इसे तैयार होने के बाद जिला प्रशासन को सौंप दिया गया.
Reliance Jio प्लेटफॉर्म्स में 7.7% हिस्सेदारी खरीदेगा गूगल, 33737 करोड़ रुपये में हुई डील.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रिलायंस फाउंडेशन, रिलायंस रिटेल, जियो, रिलायंस लाइफ साइंसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फैमिली के सभी 6 लाख सदस्यों की कंबाइंड स्ट्रेंथ के आधार पर COVID-19 के खिलाफ एक एक्शन प्लान तैयार किया है. इस एक्शन प्लान में कंपनी की हर सब्सिडियरी की भूमिका को तय किया गया है. आरआईएल ने कोविड—19 मरीजों के लिए एक डेडिकेटेड हॉस्पिटल तैयार किया है.
Reliance की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी! 3D में बातें करने के लिए पेश हुआ Jio Glass
Jio Glass को वायरलेस तरीसे के कनेक्ट किया जा सकेगा. Jio Glass के एक बार इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद इसे लगाकर 3D वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी.
Jio Glass से 3D वर्चुअल रूम्स को एनेबल किया जा सकेगा.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 43वीं AGM में रिलायंस जियो ने कई बड़े ऐलान किए है. इसमें कंपनी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वह Mixed Reality सर्विसेज़ पर काम कर रहा है. जियो की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का नाम Jio Glass है, जिसे कंपनी ने खासतौर पर टीचर्स, स्टूडेंट्स के लिए डिज़ाइन किया है. इससे 3D वर्चुअल रूम्स को एनेबल किया जा सकेगा, साथ ही रियल-टाइम में Jio Mixed Reality क्लाउड के ज़रिए होलोग्राफिक क्लास की जा सकेगी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की प्रेसिटेंड किरन थॉसम ने कहा, ‘Jio Glass में जियो की कटिंग एज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर्स को बेस्ट क्लास मिक्स्ड रिएल्टी सर्विस मुहैया कराएगी. स्टूडेंट जियोग्राफी जैसी सब्जेक्ट को 3D मोड के ज़रिए पढ़ सकेंगे. 3D की मदद से history जैसे बोरिंग सब्जेक्ट को 3D ग्राफिक्स विजुअल्स से रोचक बनाया जा सकेगा. सिर्फ 75 ग्राम है इसका वज़न.
Jio Glass को वायरलेस तरीसे के कनेक्ट किया जा सकेगा. Jio Glass के एक बार इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद इसे लगाकर 3D वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकेगी. इस ग्लास का वज़न सिर्फ 75 ग्राम है, जो एक पर्सनलाइज़ ऑडियो फीचर के साथ आता है. जियो ग्लास की मदद से वर्चुअल तौर पर 3D Avatar के ज़रिए बातचीच हो सकेगी. इवेंट के दौरान कंपनी ने इसका डेमो भी दिखाया.कहा गया कि कोविड-19 के दौर में ऑनलाइन क्लासेस के साथ वर्क फ्रम होम की काफी डिमांड है. ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बढ़ोतरी देखी गई है. इस दौर में Jio Glass स्टूडेट्स, टीचर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है.
नए Jio TV+ को लेकर भी ऐलान किया गया है.
आकाश अंबानी ने AGM में JioTV+ को पेश किया है. नए Jio TV+ में नेटफ्लिक्स, अमेज़न, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार जैसे तमाम OTT चैनल होंगे. इसमें लॉगइन के लिए अलग-अलग आईडी पासवर्ड की जरूरत नहीं है. Jio TV+ के साथ ही आप सिर्फ एक क्लिक में किसी भी OTT पर कुछ भी देख सकते हैं.
कोरोना संकट के बीच जियो मार्ट 200 शहरों में हर दिन पहुंचा रहा है 2.5 लाख ऑर्डर.
जियो मार्ट (JioMart) के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये देश के 200 शहरों में हर दिन लोगों तक किराना आर्डर पहुंचाए जा रहे हैं. अब जियो मार्ट देश में अपनी पहुंच बढ़ाने और डिलिवरी क्षमता में इजाफा करने की दिशा में काम कर रहा है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो मार्ट देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है.
रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि कोरोना संकट के बीच जियो मार्ट के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये देश के 200 शहरों में हर दिन 2,50,000 किराना आर्डर लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं. अब जियो मार्ट देश में अपनी पहुंच बढ़ाने और डिलिवरी क्षमता में इजाफा करने की दिशा में काम कर रहा है. हमारा मकसद लोगों तक आसानी से उनकी जरूरत का सामान पहुंचाकर शानदार अनुभव देना है.
उद्यमियों, ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ रहा जियो मार्ट.
मुकेश अंबानी ने बताया कि जल्द ही जियो मार्ट पर इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, फैशन, फार्मास्युटिकल और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स भी उपलब्ध होंगे. वहीं, जियो मार्ट जल्द ही देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों में ग्राहकों को शानदार शॉपिंग एक्सपीरियंस देने की दिशा में काम कर रहा है. इसके लिए उद्यमियों, ब्रांड्स और कारोबारियों को अपने साथ जोड़ रहे हैं. इससे देश के कंजम्पशन को जबरदस्त बूस्ट मिलेगा.
Reliance Jio 5G, Jio TV+, Jio Glass, Jio Mart से जुड़े आज हुए कई बड़े ऐलान, जानिए आपको क्या होंगे फायदेदेश के मैन्युफैक्चरिंग हब बनने से निर्यात में होगा इजाफा
इससे देश की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में इजाफे के साथ नए स्टार्टअप्स को भी मौका मिलेगा. इससे आने वाले समय में भारत बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील हो जाएगा और अपनी बढ़ती हुई जरूरतों को पूरा कर सकेगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि आने वाले समय भारत के मैन्युफैक्चरिंग हब में तब्दील होने से कृषि उत्पादों समेत कई चीजों के निर्यात में भी इजाफा कर सकता है.
नजदीकी किराना स्टोर की मदद से डिलिवरी करता है जियो मार्ट
इससे पहले ईशा अंबानी ने बताया कि कोरोना संकट के बीच जियो मार्ट किराना दुकानदारों और उपभोक्ताओं को सीधे फायदा पहुंचा रहा है. उन्होंने बताया कि जियो मार्ट कैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन किराना स्टोर को जोड़ रहा है. उन्होंने बताया कि जियो मार्ट का बीटा पायलट प्रोग्राम 200 शहरों में हुआ, जिसमें सकारात्मक फीडबैक मिला. बता दें कि जियो मार्ट एक ऑनलाइन टू ऑफलाइन मार्केटप्लेस है, जिसके तहत नजदीकी किराना स्टोर की मदद से ग्राहकों को किराने का सामान उपलब्ध कराया जाता है.
Reliance Jio में 7.7% फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा गूगल, 33737 करोड़ रुपये में हुई डील
जियो मार्ट पर उपलब्ध हैं 50 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स
दिसंबर 2019 में रिलायंस ने जियो मार्ट की शुरुआत मुंबई के कुछ इलाकों में की थी. अब इसका देश के 200 शहरों में विस्तार हो चुका है. जियो मार्ट में आम उपभोक्ताओं की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े 50 हजार से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं. जियो मार्ट ग्राहक के आस-पास के किराना स्टोर के साथ जुड़कर सामान उपलब्ध कराने का काम करता है. कंपनी देश भर में 3 करोड़ ऑफलाइन रिटेलर को अपने साथ जोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी है.


